नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के ‘हील्स’ की कीमत सुन आप चौंक जाएंगी
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को तो हर कोई जानता है। मगर, नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता भी कम लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। खसतौर पर जब से श्लोका और आकाश अंबानी की शादी हुई है तब से श्लोका ज्यादा ही लाइम लाइट में रहने लगी हैं। श्लोका को हमेशा ही बेहद सिंपल और सोबर लुक में देखा गया है। मगर, श्लोका जो भी पहनती हैं वह ट्रेंड में आ जाता है। श्लोका मेहता के लेहंगे से लेकर उनके हैंडबैग तक हर किसी की पहले ही चर्चा हो चुकी है मगर, इस बार उनकी हील्स की कॉस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।
कार-ट्रक की भिड़त में दबंगों ने ट्रक चालक की बेरहमी से की पिटाई ! देखें वीडियो…
दरअसल, कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह से अपने रिटायरमेंट की पार्टी दी थी। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट जगत और बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी शामिल हुए थे।
युवराज सिंह की पार्टी में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने भी शिरकत की थी। दोनों ही बेहद कैजुअल लुक में नजर आए। जहां आकाश अंबानी ने ब्लैक शर्ट और ब्लू पैंट पहनी थीं वहीं श्लोका मेहता ने बेहद साधारण सा ऑफ शोल्डर टॉप टक करके पहना था और पाउडर ब्लू कलर की प्लीटेड स्कर्ट पहनी थी। श्लोका मेहता इस आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।
अपने लुक को इनहैंस करने के लिए श्लोका ने डायमंड इयरिंग्स और व्हाइट स्टडेड घड़ी पहनी हुई थीं। वहीं उनके फुटवेयर की बात करें तो श्लोका मेहता ने साफिया वेबस्टर्स ब्रांड की आइकॉनिक बटरफ्लाई हील्स पहनी हुई थी।
बताया जा रहा है कि श्लोका मेहता की यह हील्स लगभग 50000 रुपए की हैं। देखा जाए तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि श्लोका का लुक्स चर्चा में आया हो। कुछ दिन पहले ही श्लोका का ‘नो मेकअप’ लुक भी चर्चा का विषय बन गया था। तब श्लोका मेहता अपने पति के साथ वर्ल्डकप मैच देख कर लंदन से वापिस इंडिया लौट रही थीं। वह नो मेकअप लुक में भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
आपको बता दें कि इसी वर्ष मार्च में श्लोका मेहता आकाश अंबानी की धूमधाम से शादी हुई है। दोनों की शादी का जश्न स्विट्जरलैंड से शुरू हुआ और उसके बाद मुंबई में बेहद ग्रांड फंक्शन के साथ उनकी शादी की सारी रस्में पूरी की गईं थीं। इन दोनों की शादी का जश्न कई दिनों तक चला था। शादी के बाद से ही श्लोका मेहता को उनके सिंपल लुक्स के लिए एप्रीशिएट किया जा रहा है।