हिमाचल की ये 4 जगहें इतनी मशहूर नहीं हैं, लेकिन फिरभी यहां जाने के बाद भूल सकते है अपनी पसंदीदा जगह

हिमाचल की खूबसूरती के चर्चें तो आपने बहुत सुने होंगे। जब भी हिमाचल प्रदेश की बात होती है तो शिमला, मनाली, धर्मशाला, कसौली जैसे कई नाम सामने आते हैं।

अगर आप शिमला, मनाली या फिर कसौली बार-बार देख कर थक चुकी हैं और हिमाचल में कुछ नया घूमना चाहती हैं तो आपको ये जगहें जरूर जाना चाहिए। हिमाचल की इन जगहों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये जगहें शिमला जितनी मशहूर नहीं हैं लेकिन यहां पहुंचते ही लोग इनकी खूबसूरती में खो जाते हैं।

हिमाचल की ये 4 जगहें इतनी मशहूर नहीं हैं, लेकिन फिरभी यहां जाने के बाद भूल सकते है अपनी पसंदीदा जगह

तो चलिए आप्को हिमाचल की उन जगहों को घूमाते हैं जिन्हें एक बार देखने के बाद कुछ भी याद नहीं रहता है।

चंद्रताल

क्या आप कभी ऐसी जगह गई हैं जहां आप खुद को किसी वॉलपेपर का हिस्सा समझें? अगर नहीं, तो बता दें कि हिमाचल प्रदेश का चंद्रताल ऐसी ही एक जगह है। सुबह-सुबह चंद्रताल का नजारा काफी आकर्षक होता है  जब हिमालय की चोटियों की परछाईं आप पर पड़ती है।

चंद्रताल में टेंट्स में रात को रुकना बिल्कुल  हिमालय की गोद में सोने जैसा है। अगर आप चंद्रताल में कैंपिंग करना चाहते हैं तो पूरी तैयारी से जाएं।

चंद्रताल तक पहुंचना अपनेआप में इतना रोमांचक है कि इसकी खूबसूरती का एहसास और भी बढ़़ जाता है। यहां पहुंचने के लिए काजा और कुन्जुम पास से होकर ड्राइव करना होगा। यहां के खतरनाक रास्तों पर गाड़ी चलाने के लिए एक्सपर्ट ड्राइवर की जरूरत होगी। इसके अलावा आप एक किलोमीटर का ट्रेक करके भी चंद्रताल पहुंच सकती हैं। हिमाचल की ये 4 जगहें इतनी मशहूर नहीं हैं, लेकिन फिरभी यहां जाने के बाद भूल सकते है अपनी पसंदीदा जगह

खज्जियार

खज्जियार को इंडिया का छोटा स्विटजरलैंड कहा जाता है। अगर आप शांति और प्राकृतिक खूबसूरती एक साथ देखना चाहती हैं तो खज्जियार से बेहतर जगह आपको नहीं मिलेगी। ये जगह बेस्ट रोमांटिक जगहों में से भी एक है। चीड़ और देवदार के पेड़ों के बीच स्थित झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। इस पांच हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में फैली झील को खजियार लेक के नाम से जाना जाता है। झील के बीचोबीच स्थित टापू पर बैठकर टूरिस्ट्स घंटों इस धरोहर को निहारते रहते हैं।

चिटकुल

ये गांव इंडो-चाईना बॉर्डर के पास मौजूद है। यहां का साफ वातावरण और पहाड़ों से आती ठंडी-ठंडी हवा काफी सुकून देती है। यहां के घर लकड़ियों से बने होते हैं जिनका आकार किसी मंदिर जैसा होता है। चिटकुल अपने आलू के लिए भी काफी मशहूर है। आपको यहां पहुंचने के बाद लगेगा कि यहां से कोई वापस कैसे जा सकता है।

डलहौजी

डलहौजी में कदम रखते ही टूरिस्ट्स यहां की वादियों में खो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन डलहौजी कुछ ऐसा ही है जिसकी हवा सैलानियों को दीवाना बना देती है। डलहौजी में आपको देखने के लिए बहुत कुछ खास मिलेगा जिनमें से कालाटोप, सतधारा, झंदरीघाट और खाजिहार यहां के प्रमुख आकर्षण स्थल हैं।

LIVE TV