हिमाचल के मंडी में टूटा पहाड़, दर्जनों वाहन दबे, कई मौतों की आशंका

हिमाचल केमंडी। हिमाचल के मंडी जिले के पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के कोटरोपी में पहाड़ी दरकने से भीषण हादसा हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से निगम की एक बस एक किलोमीटर नीचे पहुंच गई। बस में सवार कई यात्रियों की मौत होने का अंदेशा है।

भूस्खलन में निगम की एक अन्य बस भी चपेट में आई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक छोटे वाहनों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन मौके पर तैनात है। जिला उपायुक्त दलबल सहित मौके पर पहुंचे। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे ये हादसा हुआ। इस हादसे में दर्जनों लोग दबने की आशंका है।

बहरहाल 4 लाशें मिलने की सूचना है। एक चार मंजिला मकान भी ढेर हो गया है। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भू-स्खलन से 3 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: ‘जीएसटी में स्लैब की संख्या घटाई जाएगी’

वहीं असम के भी 15 जिले और 781 गांव बाढ़ से प्रभावित है। ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नहरें खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

 

 

 

LIVE TV