यूपी में सामने आया लव जिहाद का मामला! घर से प्रेमी जोड़े को घसीटकर…

हिन्दू युवा वाहिनीलखनऊ: मेरठ में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बिना पुलिस को सूचना दिए घर पर छापा मारा और लड़के-लड़की को जबरन पुलिस थाने भेज दिया। साथ ही दोनों से संगठन से सवाल-जवाब किए।

मामला मेरठ के शास्त्री नगर का है। यहां युवा वाहिनी के कार्यकर्ता दोनों को जबर्दस्ती पुलिस थाने लेकर चले गए। इस मामले पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने धर्मपरिवर्तन के नाम पर लड़के-लड़की को पकड़ा है। उन्होंने कहा, ‘पहले लड़के-लड़की से उनका धर्म पूछा गया. और फिर प्रेमी जोड़े को जबरन थाने ल जाया गया।’

कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़े के साथ-साथ मकान मालिक पर भी कार्रवाई की मांग की है। पूछताछ में सामने आया है कि लड़का और लड़की) अलग-अलग धर्म के हैं।

LIVE TV