हादसा: जापान फिर सहमा भूकंप के् झटकों से, सुनामी की चेतावनी

earthquake_5711c2ac760a7एजेंसी/टोक्यो : जापान में एक बार फिर से भूकंप ने कोहराम मचाया है। इस बार भूकंप की तीव्रता पहले से ज्यादा मापी गई। 7.5 तीव्रता के साथ आई भूकंप में 7 लोगों की जानें चली गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए है। विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुमामोतो में जमीन से 7 किमी भीतर था।

इस भूकंप के बाद लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है, क्यों कि भूकंप की तीव्रता अधिक होने के कारण सुनामी आने का खतरा बढ़ गया है। लगातार दूसरे दिन आये भूकंप से लोग सहमे हुए है। गुरुवार को भी जापान में भूकंप का मंजर देखा गया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 800 लोग बुरी तरह घायल हुए थे।

दक्षिणी जापान में आए इस जबरदस्त भूकंप की तीव्रता 6.5 थी। भूकंप से सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए। इस भूकंप से 10 हजार लोग प्रभावित हुए है। इस भूकंप में सबसे अधिक माशिकी शहर प्रभावित हुआ है। कुमामोतो प्रीफेक्चर आपदा प्रबंधन के अधिकारी तकायुकी तातसुशिता ने यह जानकारी दी।

जापान के मौसम विभाग की मानें तो भूकंप स्थानीय समयानुसार, रात 9.26 बजे आया। सबसे पहला झटका दक्षिणी जापान के कुमामोटो शहर में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.5 थी। इसके आधे घंटे बाद 5.7 तीव्रता के झटके दोबारा से महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सेंदाई परमाणु ऊर्जा संयंत्र से 120 किमी उतर-पूर्व में पाया गया।

LIVE TV