युवती से छेड़छाड़ के विरोध पर हाईवे पर लगा जाम, देवरानी और जेठानी पर चढ़ाई कार

बुलंदशहर से मंगलवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। सोमवार देर रात छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर कार चढ़ा दी। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
हाईवे पर लगा जाम

बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं देवरानी और जेठानी हैं। घटना के विरोध में लोगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि चांदपुर रोड निवासी रामवीर व भीमसेन का परिवार सोमवार देर रात शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा था।

इसी दौरान एक युवक पीड़ित पक्ष के घर के बाहर नशे में पेशाब करने लगा। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने एक युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो युवक वहां से धमकी देकर भाग गया।

इस मंदिर में हर दिन बढ़ रहा है शिवलिंग का आकार, आखिर क्या है इसके पीछे का राज़

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद युवक कार लेकर अपने साथियों के साथ मौके पर आ गया और उसने महिलाओं पर कार चढ़ा दी, जिसमें सत्यवती पत्नी रामवीर व उर्मिला पत्नी भीमसेन की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र पुत्र रामवीर व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात महिलाओं का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने दोनों महिलाओं के शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

…सिर्फ इतनी सी बात पर ससुर ने बहू को मौत के घाट उतारा

सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी व एडीएम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित परिवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परिवार को समझाने में जुटे हैं। आरोपी का नाम नकुल बताया गया है जो चांदपुर रोड का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

LIVE TV