अब आएगा हवाई जहाज से तेज़ उड़ने वाला ‘महावायुयान’, जानें इसकी खासियत

हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजीजनई दिल्ली| बहुत जल्द आपको अपने ही देश में एक ऐसी तकनीक युक्त वाहन से सफ़र करने का मौका मिल सकता है जो सिर्फ 70 मिनट में आपको दिल्ली से मुंबई पहुंचाएगा| इसे साकार करने वाली तकनीक का आविष्कारक है अमेरिका| अमेरिकी कंपनी ने हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजीज (एचटीटी) नाम वाली इस तकनीक के बारे में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात भी की जिससे गडकरी प्रभावित हैं|

हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजीज बनाएगी आपके सफ़र को और आसान…

नितिन गडकरी ने प्रस्ताव नीति आयोग के समक्ष भेजा है| आयोग एचटीटी को छोटी दूरी पर ट्रायल के लिए कहेगी| अगर सब ठीक रहा तो बड़े पैमाने पर इसे अपनाने पर विचार होगा|

लंबी दूरी तय करने के लिए लोग हवाई जहाज की यात्रा करते हैं लेकिन आने वाले कुछ टाइम में आप बिना हवाई जहाज का प्रयोग किए उससे भी कम वक़्त में यात्रा तयं कर लेंगे|

इसकी मदद से दिल्ली से मुंबई के बीच की 1400 किमी से ज्यादा की दूरी सिर्फ एक घंटा 10 मिनट में पूरी की जा सकेगी| भारत में हवाई जहाज औसतन 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हैं|

जबकि  हाइपरलूप तकनीक से 1,200 किमी प्रति घंटे तक की गति से सफर किया जा सकेगा|

एचटीटी मुख्य रूप से अलग-अलग देशों के इंजीनियरों की टीम की मदद से अपने काम को अंजाम देती है|कंपनी के साथ 40 से ज्यादा देशों के 600 से ज्यादा पेशेवर लोग जुड़े हैं| कंपनी के सह संस्थापक और चेयरमैन बिपोप जी. ग्रेस्टा की टीम में भारतीय इंजीनियर भी शामिल हैं|

कंपनी ने भारत में चेन्नई-बेंगलुरु, चेन्नई-मुंबई, मुंबई-पुणे, मुंबई-दिल्ली, बेंगलुरु-तिरुअनंतपुरम के बीच हाइपरलूप परिवहन की इच्छा जताई है|

LIVE TV