आम आदमी जान न ले पाए तो उसे कायर समझो

dgp kp singhजींद  हरियाणा के डीजीपी केपी सिंह ने जींद में एक सेमिनार में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई आपका घर, मकान और दुकान जलाए या आपकी हत्या की कोशिश करें तो आप भी उसे मार सकते हैं। यह अधिकार कानून ने दिया है।

हरियाणा के डीजीपी के विवादित बोल

उन्होंने कहा कि इस बात का नागरिकों को पता नहीं है। जनता को अपराधी की जान लेने का अधिकार है। अगर अपराधी रेप जैसी वारदात को अंजाम देता है या फिर किसी संपत्ति को जलाता है तो आम आदमी को भी ऐसे अपराधी को जान से मारने का अधिकार है। उनके इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया है।

हरियाणा के डीजीपी केपी सिंह जींद में पंचायती राज और पुलिस के कार्यक्रम में बोल रहे थे। डीजीपी ने यह भी कहा कि यह केवल पुलिस का ही अधिकार नहीं है। इसलिए आप नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को समझिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का तो यह काम है। पुलिस ने वर्दी पहनी है। पुलिस को तनख्वाह मिलती है लेकिन आप भी अपनी भूमिका को समझिए। अगर आप इस भूमिका को निभाने में सक्षम नहीं है तो आप कायरता की परिभाषा में आते हैं।

उन्होंने जाट आंदोलन पर भी निशाना साधा। कहा कि अगर ऐसा कोई आंदोलन प्रदेश में होता है तो उपद्रवियों को कड़ा जवाब दिया जाएगा।

डीजीपी डॉ. के पी सिंह 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें जाट आंदोलन के बाद हरियाणा के डीजीपी का कार्यभार दिया गया था। जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा के डीजीपी यशपाल सिंघल थे, उन्हें बाद पद से हटा दिया गया था।

LIVE TV