हरियाणा की राह चले केजरीवाल

11-1386753265-arvind-kejriwal-603_56f9d9690ae54एजेंसी/ चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपना विस्तार कर सकती है। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के बाद अपनी पार्टी को हरियाणा में फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा तक कर दी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद और प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लंच किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में चुनाव की कमान नवीन जयहिंद को सौंपी गई है।

केजरीवाल ने यहां पर बदलाव की राजनीति की बात करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें। उन्होंने हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

LIVE TV