हमशक्ल को देख आश्चर्य में पड़े PM मोदी

narendra-modi_57175f270577dएजेंसी/नई दिल्ली : लंदन के लोकप्रिय मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाए जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की बहुत सराहना की जा रही है। यह पुतला मोम से निर्मित है। यह लगभग तैयार हो गया है। इसे लंदन से दिल्ली लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेषतौर पर यह पुतला दिखाया गया। अपने स्टेच्यु को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुश हो उठे। उन्होंने कहा कि इसे बनाने वाले कलाकार परमपिता ब्रह्मा जैसे ही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोम का यह स्टेच्यु 28 अप्रैल से लोगों के अवलोकन के लिए लंदन के मैडम तुसाद म्युजि़यम में उपलब्ध रहेगा। लोगों में इस पुतले को लेकर बहुत ही उत्साह है। इस पुतले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हूबहू शक्ल दी गई है। पीएम मोदी की ही तरह ये पुतला नज़र आ रहा है। इस पुतले को देखकर ऐसा लगता है जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही म्यूजि़यम में खड़े हैं।

इस पुतले को स्ग्निेचर स्टाईल क्रीम कुर्ता, जैकेट धारण करवाया गया है। पुतले में मोदी नमस्ते करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि म्युजि़यम की हांगकांग, सिंगापुर और बैंकाॅक में भी यह पुतला लोगों के अवलोकन के लिए रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के प्रारंभ में ही लंदन के म्युजि़यम से कलाकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी, बाल, आदि सभी का माप लेकर पुतला बनाने के लिए गए थे। दरअसल म्युजि़यम द्वारा पीएम मोदी को विश्व की राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण कहा।

उल्लेखनीय है कि यहां पर भारत रत्न सचिन तेंडुलकर, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित आदि के स्टेच्यु लगे हैं। भारत के नई दिल्ली में भी मैडम तुसाद म्युजि़यम की नई शाखा खुलने जा रही है। इसकी स्थापना 1836 में लंदन में हुई थी। अभी इसकी शाखाऐं 20 शहरों में है।

LIVE TV