हथेली में है ये निशान तो हर जगह चलेगा आपका राज

जिन लोगों की हथेली में गुरु पर्वत उभरा हुआ और सुंदर दिखाई देता है, वे लोग अपने कार्य क्षेत्र में शिखर तक पहुंच सकते हैं। ऐसे लोगों की नेतृत्व क्षमता भी बहुत अच्छी होती है। गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर (तर्जनी उंगली) के नीचे स्थित होता है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, इस पर्वत से व्यक्ति की महत्वाकांक्षा, नेतृत्व क्षमता और भाग्य संबंधी बातें मालूम की जा सकती हैं।

1. अगर गुरु पर्वत पर खड़ी रेखाएं हैं तो ये शुभ फल देती हैं। इन रेखाओं के कारण व्यक्ति अच्छा प्रबंधक भी बन सकता है।

2. यदि गुरु पर्वत पर आड़ी रेखाएं या रेखाओं के जाल का निशान दिखाई देता है तो ये अशुभ होता है। इससे गुरु पर्वत के शुभ फल भी कम हो जाते हैं।

3. यदि किसी व्यक्ति की हथेली मोटी है, भरी हुई है और गुलाबी रंग की दिखाई देती है तो व्यक्ति ऊर्जावान हो सकता है।

4. अगर हथेली का रंग सफेद या पीला दिखाई देता है तो ये ऊर्जा की कमी और कमजोरी की निशानी है।

5. गुरु पर्वत पर तारे का निशान हो या रेखाओं से बने त्रिकोण या त्रिशूल का चिह्न दिखाई देता है तो व्यक्ति अच्छा बॉस बन सकता है।

6. गुरु पर्वत पर कोई जाली या धब्बा हो तो ये व्यक्ति की कमजोर नेतृत्व क्षमता की निशानी है।

7. जिन लोगों की हथेली में गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है और उस पर खड़ी रेखाएं भी होती हैं तो वे लोग धर्म के कार्यों में लगे रहते हैं।

8. यदि गुरु पर्वत ज्यादा ही उभरा दिखाई दे तो ऐसे लोग धर्म में गहरी आस्था रखते हैं।

9. ज्यादा उभरा हुआ गुरु पर्वत शुभ नहीं होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति अहंकारी भी हो जाता है और दूसरों को अधिक महत्व नहीं देता है।

10. सामान्य स्थिति तक उभरा हुआ गुरु पर्वत व्यक्ति को संवेदनशील और विनम्र बनाता है। ऐसे लोगों दूसरों के सुख के लिए भी काम करते हैं।

LIVE TV