स्टैचू ऑफ यूनिटी में है स्टॅचू ऑफ लिबरटी की झलक, जानें इसकी खासियतें

भारत एक बेहद विशाल और खूबसूरत देश है। यहां पर पग-पग पर प्राकृतिक सौंदर्य और अधुनिकता के नमूने नजर आ जाते हैं। सालभर भारत में विदेशियों का आना जाना लगा रहाता। सभी यहां की खूबसूरती और विशालता को देख कर सभी अचंभित रह जाते है। विश्व के सात आश्चर्य में से एक भारत में भी है जिसे ताज महल के नाम से जाना जाता है। इन सब के बावजूद देशवासियों के मन विदेशी धरती को घूमने का चस्का हमेशा ही सवार रहता है। जबकि भारत में ही आप ऐसे कई अजूबे देख सकती हैं जो आपकी विदेश घूमने की चाहत को पूरा कर देंगे। खासतौर पर बच्चों की समर विकेशन शुरू होने वाली है। अगर आप उन्हें इतिहास की किताबों में नजर आने वाले मॉन्यूमेंट्स को दिखाना चाहती हैं तो मौका अच्छा है। हम आपको ऐसे 4 मॉन्यूमेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी विदेशी अजूबे देखने की चाहत को पूरा कर देंगे।

स्टैचू ऑफ यूनिटी में है स्टॅचू ऑफ लिबरटी की झलक, जानें इसकी खासियतें

चीन की दीवार जैसी कुंभलगढ़ फोर्ट की दीवार

इस बात में कोई शक नहीं राजस्थान देश का बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां इतिहास के कई रंग बिखरे हैं। इन्हीं में से एक है कुंभलगढ़ का किला। यह किला देखने ही लायक है। उदयपुर से 70 किमी दूर स्थित कुम्भलगढ़ किला मेवाड़ के यशश्वी महाराणा कुम्भा की प्रतिभा का स्मारक है। कुम्भलगढ़ किला राजस्थान ही नहीं इंडिया के सभी किलों में खास स्थान रखता है, साथ ही इसकी भव्यता को देखने के लिए दुनियाभर से टूरिस्ट्स आते हैं। कुम्भलगढ़ किले को अजेयगढ कहा जाता था क्योंकि इस किले पर विजय प्राप्त करना बेहद ही मुश्किल था।

महाराणा प्रताप की जन्म भूमि रहे इस स्थान को एक समय मेवाड़ की राजधानी बनाया गया था। यहां जो किला है वह दिखने में खूबसूरत होने के साथ खासियतों से भरा हुआ है। चारों ओर इस किले को एक बडी दीवार बनी हुई है यह दीवार 36 किलोमीटर लंबी है, जो चीन की दीवार के बाद दूसरी सबसे बडी दीवार है। यहां हम द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना की बात कर रहे हैं जो दुनिया के सात अजूबों में शुमार है।

जैन मुनि पर आपत्तिजनक ट्वीट करने पर लगा इस संगीतकार पर 10 लाख का जुर्माना

चित्रकोट फॉल्स है भारत के नियाग्रा फॉल्स

आपने अमेरिका के विशाल नियाग्रा फॉल्स के बारे में तो सुना ही होगा। इसे देखने की इच्छा आपके अंदर भी होगी। मगर आप चाहें तो अपने ही देश में इसे देख सकती हैं। बस्तर के विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात को भारत का नियाग्रा फॉल कहा जाता है।

980 फिट चौड़ा और करीब 98 फिट ऊंचा यह देश का सबसे चौड़ा जलप्रपात है। इस का आकार घोड़े की नाल जैसा है और इसीलिए इसे भारत का नियाग्रा फॉल कहा जाता है। यह फॉल 90 फुट उपर से गिरता है। इसके बहाव में इंद्रधनुषिय रंग नजर आते हैं। इंद्रावती नदी पर स्थित यह जलप्रपात राजधानी रायपुर से केवल 340 किलोमीटर और जगदलपुर से 39 किलोमीटर दूर है। इस वॉटरफॉल में आपको मगरमच्छ और कैट फिश भी देखने को मिल जाएगी।

स्टैचू ऑफ यूनिटी में है स्टॅचू ऑफ लिबरटी की झलक

विश्व के 7 अजूबों में से एक स्टैचू ऑफ लिबरटी के बारे में कौन नहीं जानता मगर, अब विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति इंडिया में हैं। ‘स्टैयू ऑफ यूनिटी’ के बारे में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति है। सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ती को ही ‘स्टैयू ऑफ यूनिटी’ का नाम दिया गया है। स्टैचू ऑफ यूनिटी का कुल वजन 1700 टन है और ऊंचाई 522 फिट यानी 182 मीटर है। ये स्टैचू अपने आप में खास है।

इसके पैर की ऊंचाई 80 फिट, हाथ की ऊंचाई 70 फिट, कंधे की ऊंचाई 140 फिट और चेहरे की ऊंचाई 70 फिट है। इस स्टैचू को बनाने वाली कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने दावा किया कि स्टैचू ऑफ यूनिटी वर्ल्ड की सबसे ऊंची प्रतिमा है और महज 33 माह के रिकॉर्ड कम समय में बनकर तैयार हुई है। इसके लिए आपको गुजरात के नर्मदा नदी पर बने एक टापू पर जाना होगा। यह टापू भरूच के निकट है।

जानिए लाइफ पार्टनर को खुश रखने के पीछे की सबसे अहम वजह

भारत का स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड को दुनिया का स्वर्ग कहा जाता है। इस जगह को आपने कई बार बॉलीवुड मूवीज में देखा होगा। मगर, भारत में भी एक स्विट्जरलैंड है। दिल्ली से महज 508 किमी दूर खज्जियार को भारत का मिनी स्विटजरलैंड कहा जाता है। यह विश्व में 160 मिनी स्विट्जरलैंड हैं और खज्जियार उन्हीं में से एक है। हिमाचल प्रदेश में मौजूद यह जगह बेहद खूबसूरत है।

यहां का मौसम, चीड़ और देवदार के ऊंचे-लंबे, हरे-भरे पेड़, हरियाली और पहाड़ तथा आत्मिक शांति और मानसिक सुकून देने वाली वादियां आपको स्विट्जरलैंड का एहसास कराती है। स छोटे से हिल स्टेशन को खासकर खज्जी नागा मंदिर के लिए जाना जाता है। यहां नागदेव की पूजा होती है। लेकिन पर्यटक मुख्य रूप से इस हिल स्टेशन की आबोहवा का आनंद लेने के लिए आते हैं।

LIVE TV