स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रालोद ने मुलायम को रखा सबसे ऊपर

लखनऊ: यूपी की क्षेत्रीय राजनैतिक पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है जिसमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पहले नंबर पर रखा है।

लोकदल ने अपने 14 स्टार प्रचारकों के नाम घोषित किए हैं, जिसमे मुलायम सिंह को आजमगढ़ से सांसद बताते हुए नंबर एक पर रखा है।

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह की स्वीकृति से जारी हुई इस सूची को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसपी सिंह कुशवाहा ने आज जारी किया है. स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष सुनील सिंह दूसरे तो प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा तीसरे नंबर पर है।

 

ये पहली बार नहीं है की लोकदल ने मुलायम को अपना बताया है इससे पहले भी लोकदल मुलायम को अपना बताता रहा है याद कीजिये जब सपा में रार मची थी तब सुनील सिंह ने दावा किया था कि उनकी मुलायम सिंह यादव से कई बार मुलाकात हो चुकी है और मुलायम सिंह लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।

 

सिंह ने कहा था कि मुलायम सिंह यादव लोकदल के पुराने नेता हैं. उनसे हमारा लगाव बहुत पुराना है. लोकदल का हर कार्यकर्ता चाहता है मुलायम सिंह लोकदल के साथ आएं।

 

LIVE TV