स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 17 जुलाई से

exam-56f0ddf463fbf_lएजेंसी/ राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2015 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 17 से 27 जुलाई तक सभी जिला मुख्यालयों पर रखा गया है।

उन्नीस विषयों के 13 हजार 98 पदों पर होने वाली स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा के लिए 5 लाख 73 हजार 165 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग केराजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2015 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।  सचिव बी.एल. कोठारी ने बताया कि 17 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक जागरुकता विषय की परीक्षा का आयोजन रखा गया है। बीस जुलाई को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक राजनीतिक विज्ञान, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक इतिहास की परीक्षा ली जाएगी।

इसी क्रम में 21 जुलाई को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक अंग्रेजी तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक भूगोल की परीक्षा होगी। बाईस जुलाई को सुबह 9 से दोपहर राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2015 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 12 बजे तक रसायन विज्ञान, दोपहर 2 से अपराह्न 4 बजे तक गणित एवं गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। तेईस जुलाई को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक जीव विज्ञान, संगीत और सिंधी विषय की और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक वाणिज्य एवं दर्शनशास्त्र की परीक्षा होगी। चौबीस जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक हिन्दी और दोपहर 2 से 5 बजे तक संस्कृत की परीक्षा होगी।

पच्चीस जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक समाजशास्त्र और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी। छब्बीस जुलाई को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक भौतिक विज्ञान और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक ड्राइंग की परीक्षा होगी। सत्ताईस जुलाई को अंतिम दिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक राजस्थानी विषय की भर्ती परीक्षा होगी।

LIVE TV