गजब : इस स्कूल में मिलता है ‘सिगरेट ब्रेक’

स्कूल में सिगरेट ब्रेककैंब्रिजशायर| स्कूल में बच्चों का पढ़ाई से जी चुराना कोई नई बात नहीं है| बच्चे अक्सर क्लास को झेलते हैं या फिर पानी और टॉयलेट के बहाने क्लास बंक करते हैं| लेकिन अगर किसी स्कूल में सिगरेट ब्रेक मिलने लगे तो ये अपने आप में बड़ी बात होगी|

जी हाँ, ब्रिटेन के कैंब्रिजशायर के हनीहिल प्यूपिल स्कूल ने बच्चों को तरोताजा रखने के लिए अनोखा फार्मूला निकाला है| इस स्कूल में जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता उन्हें सिगरेट पीने की इजाजत दी जाती है| यहाँ के बच्चे पढ़ाई से बोर होने पर टीचर से पूछकर सिगरेट पीने जा सकते हैं|

स्कूल में सिगरेट ब्रेक

स्कूल ‌का मानना है कि सिगरेट ब्रेक लेने से बच्चों का मूड फ्रेश होता है| और वो पढ़ाई में ज्यादा मन लगाते हैं| इसलिए बच्चों का मानसिक तनाव ख़त्म करने के लिए दस मिनट का सिगरेट ब्रेक दिया जाना चाहिए|

हालाँकि, स्कूल के इस फैसले से बच्चों के अभिभावकों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है| वो इस अजीबोगरीब नियम का विरोध कर रहे हैं| इस हैरान करने वाले नियम की भनक जब प्रशासन को लगी तो उन्होंने भी स्कूल से इसे तुरंत हटाने को कहा है|

LIVE TV