मुंबई : बॉलीवुड दुनिया के सबसे चर्चित स्टार्स का लाइफ लोगों हमेशा इंस्ट्रेस रखते हैं। वहीं कॉलेज के दिनों आपके चहेते स्टार्स खूब इंजॉय किया करते थे। जहां बचपन सभी का गोल्डन टाइम होता है। आपके चहेते स्टार्स ने भी अपना बचपन बखूबी जिया। देखा जाये तो आज हम आपके लिए आपके चहेते सितारों के बचपन की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं। फिल्मी सितारों के जिन चेहरों से आज दुनिया उन्हें पहचानती है, बचपन में उन्हें देखकर पहचान पाना बेहद मुश्किल है क्योंकि इन चेहरों पर अदाएं और शोखी नहीं बल्कि बचपन की मासूमियत है।
बता दें की शाहरुख खान का नाम आते ही आंखों के सामने एक रोमांटिक हीरो की झलक दिखने लगती है। रोमांस के बादशाह शाहरुख आज करोड़ों लड़कियों के क्रश हैं। शाहरूख के स्कूल के दिनों में उन्हें भी पहचान पाना मुश्किल है। वे इस तस्वीर में बिल्कुल अलग ही नजर आ रहे हैं।
वहीं सलमान खान आज बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई लोगों को काम देकर उनका करियर बनाया है। इंडस्ट्री में उनकी तूती बोलती है। लेकिन पर्दे पर दबंग दिखने वाले सलमान खान स्कूल के दिनों काफी मासूम नजर आते थे।
जहां बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की पहचान आज दुनिया भर में है। उन्होंने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। उनकी फिल्मों को लेकर दर्शकों में खास तरह का उत्साह होता है। करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके आमिर खान बचपन में कुछ इस तरह से दिखते थे।
दरअसल 45 साल की उम्र में भी खूबसूरती के मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन का कोई जवाब नहीं है। उनकी सुंदरता के चर्च तो पूरी दुनिया में होते हैं। खास बात ये है कि स्कूल के दिनों में भी ऐश्वर्या राय आज की तरह ही खूबसूरत नजर आती थीं।
बॉलीवुड के खिलजी यानि रणवीर सिंह बचपन में बिलकुल आम बच्चे की तरह ही नजर आते थे। उन्हें देख शायद उस समय किसी ने नहीं सोचा होगा कि सामान्य सा दिखने वाला ये बच्चा कभी बॉलीवुड का टॉप एक्टर बनेगा।
दीपिका पादुकोण आज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। आज उनकी खूबसूरती पर सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि करोड़ों लोग फिदा हैं। दीपिका बचपन में भी बेहद क्यूट और चुलबुली दिखती थी। उनकी इस तस्वीर में क्यूट अंदाज नजर आ रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की खूबसूरती का भला कौन दीवाना नहीं होगा। उन्होंने अपने करियर में लगभग हर बड़े कलाकार के साथ काम किया है। तीनों खान और बिग बी के साथ उन्होंने अपना जलबा बिखेरा है। कटरीना स्कूल के दिनों में भी बहुत सुंदर लगती थीं।
https://www.youtube.com/watch?v=3AYj9O-xTcg&t=7s