स्कूूटी पर बैठने की सजा, कपड़े उतारकर पीटा, वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली। दिल्ली में हैवानियत की हद पार हुई है। इस बार एक लड़का शिकार बना है। 16 साल का यह लड़का एक स्कूटी पर क्या बैठ गया, दबंगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। लड़के पर चोरी का आरोप लगाया गया। पिटाई से मन नहीं भरा तो उसके कपड़े उतारकर गुप्तांगों में शराब की बोतल और मिर्ची डाली गई। इसके बाद नाबालिग को बिना कपड़ों के ही उसे धमका कर वहां से भगा दिया।

मामला दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के इन्द्रपुरी इलाके का है। यह घटना सोमवार की है। दबंगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। बात तब खुली, जब वीडियो वायरल होते हुए पीडि़त लड़के के घरवालों तक पहुंचा। इस हैवानियत से दुखी होकर 16 साल के बेगुनाह लड़के ने दो बार जान देने की कोशिश तक कर डाली।

अब परिवार ने न्याय की जंग शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम घरवाले लड़के को लेकर इंद्रपुरी थाना पहुंचे, जहां शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होते देख नाबालिग के परिजनों और आस पास के लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पांच आरोपियों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के नाम सनी, शंकर, सुनील उर्फ़ गंजा, काले और राजू हैंं। इनमें से सनी फरार है।

पीडि़त लड़के ने बताया इस घटना के बाद शर्मिंदगी के चलते उसने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन घरवालों की याद के चलते वो आत्महत्या नहीं कर सका। वहीं एक कूड़े से उठाये हुए हाफ पैंट को पहन कर दो दिन बाद घर वापस आया। वापस आने के बाद घर वालों को कुछ बता न सका और गुमसुम हो कर घर में बैठ गया। लेकिन जब आसपास के लोगों ने उसका वायरल हुआ वीडियो नाबालिग और उसके घरवालों को दिखाया तो लड़का रोने लगा और आप बीती घर वालों को बताई। यही नहीं, उसने घर में ही पंखे से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की।

स्कूटी पर बैठने की सजा काा वीडियो

LIVE TV