Big Boss की ये कंटेस्टेंट बन गईं संत

सोफिया हयातमुंबई। मॉडल और ‘बिग बॉस-7’ की जानी-मानी कंटेसटेंट सोफिया हयात ने आध्यात्म का रास्ता अपना लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कई जगह अपने बॉडी पर रिलीजियस टैटू भी बनवाए हैं।

सोफिया हयात बन गईं संत

हालाँकि सोफिया को नेम-फेम ‘बिग बॉस-7’ में आने के बाद ही मिला। सोफ़िया का सोफिया का नाम क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। यह तबकी बात है जब सोफिया के अफेयर होने की खबरें सामने आ रही थीं।

बताया जा रहा है कि सोफिया ने ग्रीक माइथोलॉजी को फॉलो किया है जिसकी वजह से वह संत बन गईं हैं।

आपको बता दें कि सोफिया हयात ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर और इन्स्टाग्राम से अपने फैंस को दी थी।

सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि वह मेकअप, हेयर कलर और फैशन के बिना ज्यादा अच्छे लगते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि वह जैसी भी हैं वैसे ही ज्यादा अच्छी हैं।

हालांकि सोफिया ने कई बार न्यूड फोटोशूट करा कर सुर्खियां भी बटोरी हैं । उनका संत बन जाना फैंस के लिए एक शॉक हो सकता है।

LIVE TV