सोने-चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट

सोनेनई दिल्ली। सर्राफा बाज़ार में पीली धातु की कीमत में 50 रुपए की  गिरावट आई है। सोने की कीमत घटकर 29,115 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई है। सोने के दामों में लगातार तीसरे दिन गिरावट नजर आई। आपको बता दें कि बीते सत्र में गोल्ड के दामों में 205 रुपए की कमजोरी देखने को मिली थी। बीते बुधवार को सोने में 70 रुपए की गिरावट आई थी, वहीं गुरुवार को 85 रुपए और शुक्रवार को 50 रुपए की गिरावट नजर आई।

वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से मांग में कमी आने से सोने के दामों में गिरावट देखी गई है। वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्री की ओर से मांग में कमी के चलते चांदी की कीमतों में भी 50 रुपए की कमज़ोरी दर्ज की गई है। दामों में गिरावट के बाद इसकी कीमत 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम से कमजोर होकर 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं। वहीं वायदा बाजार में सोने की कीमत 46 रुपए टूटकर 28,722 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

सोने की तरह चांदी में भी कीमतों में गिरावट नजर आई है। 625 रुपए की गिरावट के बाद चांदी का भाव 40,125 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। व्यापारियों का मानना है कि कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग को देखते हुए गोल्ड की कीमतों में कमी दर्ज की गई है।

 

LIVE TV