भिखारी बन गए सोनू निगम

मुंबई एक ऐसा सितारा जिसके लाइव कंसर्ट में जाने के लिए हजारों का टिकेट खरीदा जाता है। एक ऐसा सितारा जिसने अपनी आवाज़ से सभी को दीवाना बना लिया। एक ऐसा सितारा जिसकी एक झलक पाने के लिए करोड़ों की भीढ़ उमड़ती है। आखिर इस सितारे को कौन सी चीज़ भिखारी बनने के लिए मजबूर कर दी।

सोनू निगम

सोनू निगम के आए बुरे दिन !

ये सितारा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के शानदार सिंगर सोनू निगम हैं। सोनू निगम ने मुंबई की सड़कों पर भिखारी बनकर गाना गया। सोनू निगम की इस हरकत से उनको कोई भी पहचान नहीं पाया।

आप सभी के मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? आपको बता दें कि यह बींग इंडियन की तरफ से किया गया एक्स्पेरिमेंट था। इसको करने के पीछे की वजह लोगों के इमोशंस को परखना था।

सोनू निगम ने बहुत ही शिद्दत के साथ गाना गया। हालाँकि उनके जान-पहचान के लोग भी गुज़र रहे थे जिन्होंने उनको बिलकुल भी नहीं पहचाना। इसके अलावा कई लोगों ने तो सोनू निगम को अटेंशन तक भी नहीं दिया।

सोनू निगम ने एक लीडिंग पोर्टल को बताया कि यह पहली बार था जब उनका मेकअप नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि इसको करने के पीछे मुंबई वालों  से कोई भी उम्मीद नहीं की थी। उनको ये टास्क दिया गया था जिसको उन्होंने मन लगाकर पूरा किया।

सोनू निगम ने ये भी कहा कि जिस गिटार को बजाकर मुंबई की सड़कों पर गान गा रहे थे, वह गिटार उनको उनके पेरेंट्स ने दिया था जब वह पैदा हुए थे। इसलिए यह उनके लिए बहुत ही अच्छा पल था।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=nlLXMueFepI]

LIVE TV