सोनिया गांधी की आपत्तिजनक तस्वीर पर भिड़े दो गुट, एक की मौत

सोनिया गांधी की तस्वीरजबलपुर| सोशल मीडिया में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने को लेकर गुरुवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्ष आपस में भिड़ गये| सोनिया गांधी की तस्वीर के कारण हुई इस मारपीट में एक शख्स की मौत हुई है जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। इनमें से पांच की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है|

सोनिया गांधी की तस्वीर पर खूनी संघर्ष

कांग्रेस पार्षद जतिन राज ने स्थानीय लोगों से जुड़े रहने और बातचीत के लिए वाट्सएप पर ‘विजय नगर फ्रेंड्स’ नाम का एक ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में प्रशांत नायक नाम के शख्स ने कांग्रेस अध्यक्ष की आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद कुछ लोग इसके खिलाफ विजय नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे|

उधर से जतिन राज के पक्ष के लोग भी आये थे| थाने में ही इन दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते एक शख्स ने चाकू निकाल लिया। और फिर ये बहस खूनी संघर्ष में तब्दील हो गयी|

एसपी सिटी इंदरजीत बलसवार ने बताया, ‘आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनो पक्षों को बातचीत के लिए थाने लायी थी| इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और एक आदमी पर चाकू से हमला हुआ। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई’।

यह था मामला

इस तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बर्तन धोते हुए दिखाया गया था। इसके कैप्शन में लिखा था ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी की ये हालत कर दी है|’

तस्वीर को लेकर पहले वाट्सएप पर बवाल हुआ फिर आधी रात के बाद अहिंसा चौक पर दो समूहों के लोग जमा हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई।

LIVE TV