सोना हुआ महंगा तो चांदी हुई सस्ती, जानिये आज के भाव

सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम 100 रुपये की तेजी के साथ 44 हजार 900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार सोने के दामों में सोने के दामों में जहां 10 रुपये प्रति ग्राम का इजाफा हुआ है तो वहीं चांदी के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले शुक्रवार को सोना 44 हजार 800 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,580, 8 ग्राम पर 36,640, 10 ग्राम पर 45,800 और 100 ग्राम पर 4,58,000 चल रही है।

अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 45,990 और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,990 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,900 और 24 कैरेट सोना 45,900 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 45,990 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,650 रुपए हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,100 और 24 कैरेट 49,200 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं। वहीँ, अगर चांदी की बात करें तो, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 71,500 रुपए प्रति किलो है। दिल्ली में चांदी 71,500 रुपए प्रति किलो बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है। चेन्नई में चांदी की कीमत 76,100 रुपए प्रति किलो है।

LIVE TV