जेटली के झटके से दानी बनने को मजबूर हुए पुणे के जगदीश गायकवाड़  

मुंबई। जब से वित्‍त मंत्रालय ने सोना रखने की सीमा निश्चित की है, तब से मुंबई के पास रहने वाले गोल्‍ड मैन के नाम से प्रसिद्ध जगदीश गायकवाड़ ने एक नया फैसला किया है।

सोना रखने की सीमापनवेल के निवासी जगदीश गायकवाड़ राजनेता हैं। ये और इनका परिवार सोना रखने का बहुत शौकीन है। अपने इन शौक की वजह से जगदीश और इनकामुंबई के पास परिवार अक्‍सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया से जुड़े जगदीश गायकवाड़ हर समय करीब पांच किलो सोने के गहने पहना करते थे। लेकिन अब उन्होंने यह सोना मंदिर तथा रिश्तेदारों को दान कर दिया है।

अकेले जगदीश गायकवाड़ के पास सोने के कई कड़े, गले की चेन, अंगूठियाँ हैं, जो वह हमेशा पहना करते थे।

जगदीश गायकवाड़ ने बताया कि सोने के प्रति मेरा लगाव काफी पुराना है। मैं कई सालों से सोना खरीद रहा हूं। लेकिन वित्‍त मंत्रालय के द्वारा सोना रखने की सीमा निर्धारित करने के बाद से अब मै एक निश्चित सीमा तक ही सोना रख सकता हूं, इस लिए अपने जानने वाले रिश्‍तेदारों, बेसहारा, मंदिरों, अनाथ लोगों को अपना सोना दान कर र‍हा हूं।

वित्त मंत्रालय ने हाल ही में बयान जारी कर साफ़ किया है कि पुश्तैनी गहनों या घोषित आय से ख़रीदे गए सोने और गहने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

वित्त मंत्रालय ने ये भी कहा है कि हर विवाहित महिला को 500 ग्राम, अविवाहित महिला को 250 ग्राम और पुरुषों को 100 ग्राम सोना रखने की छूट है।

LIVE TV