सोनाक्षी को चढ़ा प्यार का बुखार, आधी रात में दिखीं इस एक्टर के साथ

सोनाक्षी सिन्हामुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा अलग रखती हैं। मीडिया से इंटरव्यू के दौरान भी वह कुछ भी ऐसा नहीं बोलती हैं जिससे बात का पतंगड़ बने। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसकी वजह से सोना के बिना बताए ही बहुत कुछ खुल गया है।

सोनाक्षी सिन्हा को चढ़ा प्यार का बुखार

जी हां, अब आप सोच रहे होंगे की आखिर सोना ने ऐसा क्या कर दिया। बिना देर किए, आपको बताते हैं कि सोना को अपने बॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ मुंबई के ट्रिलोजी क्लब से निकलते समय स्पॉट किया गया था।

इस बारे में दोनों में से किसी ने भी ज़िक्र नहीं किया। लेकिन उनका रात में एकसाथ पार्टी करना इस बात का सबूत है कि बात में दम है।

सोनाक्षी ने बॉडीकॉन ब्लू ड्रेस पहन रखी है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2012 में भी इन दोनों के अफेयर को लेकर खबरें आई थीं।

LIVE TV