सोनम कपूर के घर नहीं बजेगी शहनाई

सोनम कपूर मुंबई बीते कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि सोनम कपूर के घर में शादी होने जा रही है। यह खबरें सोनम कपूर की बहन रिया कपूर को लेकर सामने आ रही थीं। गॉसिप हो रही थी कि रिया की शादी उनके बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ होने जा रही है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि रिया ने अपनी शादी की ख़बरों से साफ इंकार कर दिया है ।

सोनम कपूर की बहन की नहीं होगी शादी

जानकारों की मानें तो रिया के पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर से मिलने के लिए मुंबई निकल गए थे। यह भी कहा जा रहा था कि दोनों की शादी की डेट फाइनल हो गई है। इतना  ही नहीं, इसी साल शादी होने की बात  फाइनल हुई थी।

पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर की बहन का शादी को लेकर कोई भी प्लान नही हैं। सोनम की बहन इस समय अपने करियर पर फोकस करना चाह रहीं हैं। इसलिए यह शादी की खबरें सरासर झूठी है।

रिया कर रहीं अपने करियर पर फोकस

पोर्टल में छपी खबर के मुताबिक रिया सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। वह एक ऐसी लड़की है जो अपनी पर्सनल लिए का बखान करना पसंद नहीं करती हैं। इसलिए वह इस मुद्दे पर कुछ बोलना भी नहीं चाहती हैं।

LIVE TV