सोनम कपूर लुक्स के मामले में हैं बिंदास

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर लुक्स को लेकर बेफिक्र हैं। सोनम का कहना है कि वह फैशन क्रिटिक्स की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं और अगले सप्ताह फिर से महोत्सव में शामिल होने जा रही हूं। पिछले साल कान फिल्म महोत्सव के दौरान अपने लुक को लेकर काफी आलोचनाएं झेली थीं।

सोनम कपूर लुक्स

सोनम कपूर लुक्स को लेकर नहीं लेती टेंशन

सोशल मीडिया पर महोत्सव में सोनम के एली सैब के पंख वाले गाउन को लेकर काफी टांग खींची गयी थी। हालांकि उनके बाकी कपड़ों की खूब तारीफ हुई थी। सोनम ने कहा, ‘मैं हमेशा सकारात्मकता पर ध्यान देती हूं।

मैं अपने लुक को लेकर होने वाली आलोचनाओं और नकारात्मकता पर ध्यान नहीं देती। मैं छठी बार कान जाने को लेकर बहुत खुश हूं और उसके लिए उत्साहित भी हूं।

सोनम कपूर ने कहा कि वह परिधानों में पारंपरिक पुट जरूर रखेंगी। हालाँकि, उन्होंने अभी तक अपने कपड़े तय नहीं किए हैं।

 

LIVE TV