सोनम कपूर के बर्थडे पर बॉयफ्रेंड ने शेयर किया खास वीडियो
मंबई। बॉलीवुड की मसक्कली सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। सेनम अपने 32वें जन्मदिन पर काफी खुश हैं। इस खास दिन पर वह अपने बचपन की यादों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उनके खास दिन पर पापा अनिल ने अबपर भले ही कुछ खास न किया हो लेकिन सोनम के बॉयफ्रेंड ने उनके जन्मदिन को स्पेशल बना दिया है।
सोनम कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बोलना पसंद नहीं करती हैं। सोनम अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा को लेकर कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं। बीते दिनों तो बात इस हद तक पहुंच गई थी कि दोनों की शादी तक चर्चा होने लगी थीं।
इस बार आनंद ने सोनम की बर्थडे को कफी स्पेशल बना दिया है। आनंद ने सोनम की स्पेशल बर्थडे की कुझ झलकी सोशल मीडिया पर शेयर की है। आनंद का सोनम की बर्थडे को स्पेशल बनाना लोगों के लिए चौंकाने वाली बात नहीं है। सोनम और आनंद अक्सर कई इवेंट्स में साथ नजर आ जाते हैं। सोनम के घर की सभी पार्टी में आनंद एक परिवार के सदस्य की तरह मौजूद रहते हैं।