प्रियंका और दीपिका के बाद अब हॉलीवुड जाएगी ये एक्ट्रेस

सोनम कपूर मुंबई बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में हॉलीवुड में कदम रखा है। प्रियंका ने ‘बेवाच’ और दीपिका की ‘xxx- द जेंडर केज’ के हॉलीवुड में अपन खाता खोल लिया है। लेकिन अब एक और एक्ट्रेस हैं जो हॉलीवुड में अपना करियर बनाने का सपना देख रही हैं।

सोनम कपूर की हॉलीवुड एंट्री

जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि स्टाइल आइकॉन सोनम कपूर हैं। ख़बरों के मुताबिक सोनम ने इसके लिए लॉस एंजिलिस में हश-हश ऑडिशन भी दिए हैं।

डी.एन.ए की रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम अपने इस ट्रिप के बारे में किसी को भी नहीं बताना चाहती हैं। इस ट्रिप पर सोनम की बहन रिहा भी साथ नहीं गई हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोनम किसी पार्टी के लिए नहीं बल्कि वर्क ट्रिप पर गई हैं।

सोशल मीडिया पर भी सोनम बहुत एक्टिव रहती हैं लेकिन इस बीच सोनम कोई भी ट्वीट नहीं कर रही हैं। सोनम ने इस ट्रिप के बारे में कोई भी हिंट नहीं दिया है।

सोनम ने अपने स्टाइलिश लुक के लिए मशहूर हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान सोनम के ग्लॉसी लुक के सभी दीवाने हो गए थे।

हॉलीवुड में प्रियंका और दीपिका का जलवा

बॉलीवुड में इस समय ये चर्चा जोरों से चल रही है कि एक्ट्रेसेस फिल्मों के लिए खूब डिमांड करने लगी हैं। हाल में ही कंगना रनौत ने अपनी अगली फिल्म ‘रंगून’ को 11 करोड़ में साइन किया है। लेकिन इसी बीच खबरें आ रही हैं कि गला अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने सिर्फ चार मिनट के एक्ट के लिए 1.3 करोड़ रुपए लिए हैं। इस लिहाज से इनके एक मिनट की कीमत 33 लाख रूपए हुई।

 

LIVE TV