सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करने वाले रहें सतर्क, आप के साथ भी घट सकती है ऐसी ‘दर्दनाक’ घटना

क्या आपने कभी सोचा है कि कोरोना से बचने के लिए अगर बार-बार हाथ को सैनिटाइज़ करने से किसी और तरह का खतरा पैदा हो सकता है? अगर नहीं तो इस 50 वर्षीय युवक के साथ घटी घटना आपको चेतावनी देने के लिए काफी है। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रुबन नाम के एक शख्स ने सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद सिगरेट जलाया था और उसकी शर्ट पर एक चिंगारी गिरी और आग लग गई।

इस मामले की तहकीकात करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेन्नई के अशोक नगर पुधुर का निवासी रुबन काम के बाद अपने घर पहुँचने के बाद तुरंत अपने हाथों को साफ करने के लिए सैनिटाइज़र का इस्तेमाल किया था। ऐसा करते समय, सैनिटाइज़र की कुछ बूंदें उसकी कमीज पर गिर गई थी। उसने इसे देख कर भी अनदेखा कर दिया, क्योंकि उस समय वो नहाने के लिए बाथरूम ही जा रहा था। बाथरूम अन्दर जाने के बाद उसने एक सिगरेट जलाई और इस प्रक्रिया में, उसकी कुछ चिंगारियां गिरीं, जिन्होंने बड़ी आंग का रूप ले लिया।

इस घटना के पता चलते ही उसके परिवार के सदस्य उसे बचाने दौड़कर बाथरूम में घुसे। वे रुबन को सरकारी किलपॉल अस्पताल ले गए जहाँ उसकी हालत अब गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि रुबन के चेहरे, गर्दन, छाती, पेट और दोनों हाथ आंग की चपेट में आने की वजह से जल गए हैं।

LIVE TV