सेना में बड़ा फेरबदल!लेफ्टिनेंट जनरल नरावने होंगे भारतीय सेना के अगले उप प्रमुख

पूर्वी सेनाकमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नारावने को सेना का अगला उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल नारावने, लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबू का स्थान लेंगे जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वह सेना प्रमुख की दौड़ में भी शामिल हो गए हैं।

दरअसल, वर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इस साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में नारावने सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे। अपने 37 साल के सेवाकाल में लेफ्टिनेंट जनरल नारावने ने विभिन्न पदों और क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने पूर्वी मोर्चे पर एक इन्फैंट्री ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय रायफल बटालियन का नेतृत्व भी किया है।

 

जानिए रूठे हुए प्यार को मनाने के कुछ आसान और अचूक टोटके

इस फेरबदल में एक और बड़ी नियुक्ति के रूप में डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान अब पूर्वी कमांड के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ होंगे। इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल एएल क्लेर को दक्षिण-पश्चिमी कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह को पश्चिमी कमांडर और लेफ्टिनेंट जनरल आईएस गुमान को केंद्रीय सैन्य कमांडर बनाया गया है।

LIVE TV