सेक्‍स-चेंज सर्जरी: ऐसा गिरोह जिसने करीब 700 पुरुषों को किया अगवा, फिर महिला बना मंगवाई भीख

बेंगलुरु। बेंगलुरु में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नव युवकों को बहला फुसला कर उनका सेक्स ट्रांसप्लांट (सेक्‍स-चेंज सर्जरी) कर देते थे। खुलासा हुआ है कि गिरोह में एक महिला डॉक्टर है जिसने अभी तक लगभग 682 सेक्स-चेंज ऑपरेशन कर दिए। साथ ही गिरोह में एक ट्रांसजेंडर भी शामिल है जो लड़कों को ऑपरेशन के लिए महिला डॉक्टर के पास लेकर आता था।

मांड्या पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला डॉक्टर बेहोश हो गई, जिस कारण उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह में शामिल लोगों को तलाह रही है। वहीं इस मामले से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस के पास फरवरी में एक 16 वर्षीय युवक के गायब होने की शिकायत दर्ज हुई। पुलिस के कुछ सूत्रों ने बताया कि गाया हुए युवक को केआर जेट सर्किल के पास देखा गया मगर उसका पहनावा एक महिला की तरह था। फिर पुलिस ने दबिश देते हुए उस युवक को पकड़ा तो जांच के दौरान लड़के ने खुलासा किया कि आर्थिक रूप से मदद करने के बदले में ट्रांसजेंडरों के एक ग्रुप ने उसे अपने गिरोह में शामिल होने के लिए मना लिया। उसे तुरंत ट्रांसजेंडरों के कपड़े पहन भीख मांगने के लिए कहा गया। जून में ट्रांसजेंडर ने एक फर्जी शपथ पत्र बनाया जिसमें कहा गया कि लड़का 19 साल का था और बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में सेक्स-चेंज की सुविधा ली।

बिहार में बदलाव दुनिया के पिछड़े देशों के लिए उदाहरण

मांड्या के एसपी शिव प्रकास देवाराजू ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी डॉक्टर के बयानों के आधार पर पुष्टि की है कि वह अभी तक 682 ऑपरेशन कर चुकी हैं और हर एक ऑपरेशन के बदले में उसने 1.25 लाख रुपए फीस के रूप में लिए।

फिलहाल युवक को उसको घर वालों को सौंप दिया गया है और गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है।

LIVE TV