लाख मर्ज की एक दवा… सूजी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

सूजी का हलवाखाने में यूं तो आप बहुत सारी चीजों का उपयोग करते हैं। मीठे की अगर बात की जाए तो सूजी का हलवा ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। स्वाद के मामले में तो सभी इसके दीवाने होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला आहार है। इसमें फैट नहीं होता। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स आपके लिए कितने कारगर साबित हो सकते हैं, शायद आप इस बात से अनजान हों। आइए जानते हैं कि इसके असल में क्या-क्या फायदे हैं।

सूजी का हलवा

सूजी का ग्लासेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है इस वजह से यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्‍छा आहार है।

सूजी में आयरन की मात्रा भरपूर होती है और इसे खाने से एनीमिया रोग होने की संभावना नहीं रहती और अगर आप इस रोग के शिकार हैं तो इसे खाने से खून की कमी पूरी हो जाती है।

सूजी में फैट और कोलेस्‍ट्रॉल बिल्‍कुल भी नहीं होता इसलिए यह उन लोगों के लिए अच्‍छी है जिनका कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ जाता है।

अगर आप वेट कंट्रोल करने की कोशि‍श कर रहे हैं तो सूजी को अपनी डाइट में शमिल करें। इसमें ढेर सारा फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को सुचारू रखने में मदद करता है।

बॉडी में एनर्जी बनाएं रखने के लिए विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है और यह सब सूजी में भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह दिल और गुर्दे की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम करती है और इसके साथ ही यह मांसपेशियों को सुचारू रूप से कार्य करने में भी मदद भी करती है।

LIVE TV