सुस्ती छाई है तो अपनाएं ये सुपर फूड

healthy-food_landscape_1458988800एजेन्सी/इस बदलते मौसम में अगर आपको थकान महसूस हो रही है या आपका काम में मन नहीं लग रहा है तो आप घर में मौजूद ये सुपर फूड ताजगी बढ़ाने के लिए लें। जानें कौन-से हैं ऊर्जा बढ़ाने वाले ये सुपर फूड?

water_landscape_1458981581गर्मी का मौसम आ रहा है ऐसे में पानी पीना आपके लिए कई तरह से फायदेमंद है। अगर आपके शरीर में सुस्ती सी है तो आप थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। इससे आपके शरीर में ताजगी आएगी। कई जगह तो कहा गया है कि अपने दिन की शुरुआत ही दो गिलास पानी के साथ करें। हां ध्यान रहे कि खाली पेट ज्यादा पानी न पिएं।

MELBOURNE, AUSTRALIA - JANUARY 25:  Johanna Konta of Great Britain eats a banana in her fourth round match against Ekaterina Makarova of Russia during day eight of the 2016 Australian Open at Melbourne Park on January 25, 2016 in Melbourne, Australia.  (Photo by Michael Dodge/Getty Images)

गर्मियों के ल‌िए केला काफी फायदेमंद है। यह शरीर का शुगर लेवल नियंत्रित रखता है और पाचन प्रक्रिया को धीमा करता है। केला में पोटैशियम और विटामिन-बी भी पर्याप्त मात्रा में होने पर यह आपको ऊर्जावान बनाता है।

healthy-food_landscape_1458981861शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अदरक की चाय काफी उपयोगी है। इससे शरीर को आराम महसूस होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट होने से आपकी शरीर में ताजगी आती है।

badam-250x250शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। पोषक तत्वों की बात करें तो बादाम पोषक तत्वों से भरपूर है। बादाम में मौजूद प्रोटीन और वसा आपको ऊर्जा से लबालब रखते हैं।

healthy-food_landscape_1458982193सुस्ती दूर करने के लिए खट्टे फल खासकर संतरा, अंगूर और नीबू जैसे फल बहुत ही फायदेमंद हैं। ये फल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ाते हैं। तुरंत ताजगी पाने के लिए इन्हें अपना सकते हैं।

healthy-food_landscape_1458982258साबुत अनाज जैसे, गेहूं, चावल और मूंग आदि ऊर्जावान बनाने वाली चीजें हैं। इन चीजों का सेवन सुस्‍ती को तब तक आपसे दूर रखता है जब तक आप अगला भोजन न कर लें।

LIVE TV