सुषमा स्वराज ने OIC में उठाया आतंकवाद का मुद्दा…

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक को संबोधित करते हुए आतंकवाद का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा है। आतंकवाद लोगों का जीवन बर्बाद कर रहा है और क्षेत्रों को अस्थिर कर रहा है।
सुषमा स्वराज ने OIC में उठाया आतंकवाद का मुद्दा
यह दुनिया को जोखिम में डाल रहा है। इसकी पहुंच बढ़ रही है।
स्वराज ने बैठक में कहा कि प्राचीन सभ्यता और महान धर्म से जुड़े देशों के साथ जुड़ने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं।
मैं यहां एक ऐसे देश के प्रतिनिधि के रूप में खड़ी हूं जो शांति, ज्ञान, विश्वास और परंपराओं का स्रोत रहा है और कई धर्मों का घर और दुनिया की एक बड़ी अर्थव्यवस्था है।
भारत में हर धर्म के लोग रहते हैं। भारत में हर धर्म और संस्कृति का सम्मान होता है। यह न्योता भारत के लिए सम्मान है।
2019 खास वर्ष रहा है। इस साल भारत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है।
भारत और खाड़ी देशों में अच्छे संबंध हैं।
यहां मौजूद देशों से भारत के गहरे रिश्ते हैं। इराक, फिलिस्तीन से अच्छे संबंध हैं।
LIVE TV