रियो का टिकट पाने के लिए सुशील पहुंचे हाईकोर्ट

नई दिल्ली। पहलवान सुशील कुमार ने रियो ओलम्पिक में जाने के लिए 74 किलोग्राम वर्ग में नरसिंह यादव के साथ ट्रायल कराने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी।

सुशील कुमार

सुशील कुमार की मुश्किलें

सुशील ने 2008 बीजिंग ओलम्पिक में 66 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। इसके बाद 2012 लंदन ओलम्पिक में उन्होंने 66 किलोग्राम वर्ग रजत पदक हासिल किया था, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ (एफआईएलए) ने 2014 में इसे समाप्त कर दिया था।

इसी कारण उन्हें 74 किलोग्राम वर्ग में आना पड़ा, जहां नरसिंह भारत के इकलौते और भारत के नम्बर-1 पहलवान हैं।

सुशील कंधे की चोट के कारण ओलम्पिक क्वालीफायर में हिस्सा नहीं ले पाए थे और नरसिंह ने भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाया था।

बार-बार भारतीय कुश्ती महासंघ से ना सुनने के बाद सुशील ने अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

LIVE TV