सुशांत सिंह राजपूत के मनोचिकित्सक ने खुलासा करते हुए कही ये बड़ी बात, पढ़े पूरी खबर

सुशांत सिंह राजपूत के मनोचिकित्सक ने खुलासा किया है कि वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को मिस करते थे और उन्हें ब्रेकअप पर पछतावा होता था। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून, 2020 को हुई थी। अब हर कोई पता लगाना चाहता है कि ‘काई पो चे’ अभिनेता ने ऐसा कठोर कदम क्यों उठायाl उन्होंने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा था। कथित तौर पर वह अवसाद से पीड़ित थे और उपचार भी करा रहे थे। मुंबई पुलिस ने अब उनके मनोचिकित्सक केसरी चावड़ा का बयान दर्ज किया हैl

उन्होंने अभिनेता के मानसिक स्वास्थ्य और उसकी पूर्व-गर्लफ्रेंड को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ब्रेकिंग बूम की एक रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर ने खुलासा किया है कि सुशांत को शो पवित्रा रिश्ता की सह-कलाकार अनीता लोखंडे के साथ रिश्ता टूटने का पछतावा था।

कहा जाता है कि सुशांत पिछले छह महीनों में तीन बार डॉक्टर के पास गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉक्टर ने खुलासा किया कि सुशांत पिछले एक साल से अवसाद में था और वह रात में सो नहीं पाता था। वह अजीब ख्याल रखता था। अंकिता लोखंडे के साथ उनके ब्रेकअप के बाद कुछ समय के लिए सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन बाद में कुछ असफल रिश्तों ने उन्हें एहसास दिलाया कि कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता था। कहा जाता है कि डॉक्टर ने कृति सनोन और एक निर्देशक की बेटी का उल्लेख किया है, जिसके साथ सुशांत का रिश्ता रहा है। उनके दोनों रिश्ते विफल रहे है।

बाद में रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सुशांत GF रिया चक्रवर्ती के व्यवहार से खुश नहीं थे और वे झगड़ते थे। डॉक्टर द्वारा उल्लेखित एक अन्य मुद्दा यह भी था कि सुशांत अलग-अलग तरह से एक चीज के बारे में सोचते थे। मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में कई लोगों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। कल रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

LIVE TV