सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के लिए करने जा रही गायत्री मंत्र का जाप, 9 घंटों तक चलेगी ये पूजा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच काफी तेजी से चल रही है। ये केस अब सीबीआई के पास है। वहीं अब सीबीआई अपने तरीके से सारे सबूत जुटा रही है। साथ ही इस केसे से जुड़े लोगों से पूछताछ चल रही हैं। सुशांत केस का सीबीआई के पास जाने के फैसले से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनसे जुड़े लोग और फैंस बेहद खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब इस केस को न सिर्फ ​सही दिशा मिलेगी बल्कि जल्दी ही सच भी सामने होगा। वहीं अब सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दुनिया भर के लोगों से सोशल मीडिया के जरिए भाई के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के लिए गायत्री मंत्र जाप रखा है। इस पूजा में श्वेता ने सबको आमंत्रित किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस में सुशांत सिंह की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘ग्लोबल प्रेयर फॉर सुशांत सिंह राजपूत, सामूहिक 108 मां गायत्री मंत्र जाप। 125000 लोग मां गायत्री मंत्र पढ़ेंगे। #GayatriMantra4SSR, तारीख- 22 अगस्त 2020। सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक। परिवार और दोस्तों के साथ इस धार्मिक कॉज में हिस्सा लें।’ 

वहीं श्वेता ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हम साथ मिलकर सुशांत के लिए प्रार्थना करें। ‪गायत्री मंत्र पवित्र होता है और पवित्र करने में मदद करता है। सभी मिलकर प्रार्थना करते हैं और भगवान हमेें निगेटिविटी को समाप्त करने और सच की लड़ाई लड़ने के लिए शक्ति दें…। 

आपको बता दें के इसी के साथ ही श्वेता ने पोस्ट के जरिए सभी से रजिस्टर करने के लिए भी कहा। वहीं उन्होंने रजिस्टर करने के लिए एक लिंक भी शेयर किया है। श्वेता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

LIVE TV