सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रेशमा शेट्टी का दर्ज हुआ बयान, खुला नया राज

सुशांत के आत्महत्या के मामले में अभी भी बॉलीवुड में पूछताछ जारी हैं पुलिस हर तरह से जांच कर रही हैं लेकिन कोई एहम सूचना नहीं मिल पाई| अब बॉलीवुड की कई बड़े मैनेजरों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए हैंl ताजा बयान रेशमा शेट्टी का दर्ज किया गया हैंl मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को उनसे पूछताछ की हैं। क्रवार 10 जुलाई को मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के रेशमा शेट्टी से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार उनसे चार से पांच घंटे तक पूछताछ की गई। लेकिन उनके बयान में कोई एहम जानकारी नहीं मिल पाई  हैं |

अब तक सुशांत के आत्महत्या में बॉलीवुड के 32 हस्तियों से बयान लिया गया था |  बयानों से यह भी पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत अक्सर महसूस करते थे कि कोई उन्हें निशाना बना रहा है और उनकी छवि और करियर को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है।

रेशमा शेट्टी ने सलमान खान, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट  जैसे कई बॉलीवुड के साथ काम किया हैl वह उनके द्वारा किए जाने वाले प्रमुख विज्ञापनों के लिए भी जिम्मेदार हैं। बॉलीवुड की प्रमुख टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी मैट्रिक्स की मुखिया रेशमा शेट्टी सलमान खान के बीइंग ह्यूमन कैंपेन के पीछे का दिमाग भी थीं। उन्होंने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस और कई फिल्मों के माध्यम से सलमान को कई करोड़ के सौदें दिलाने में मदद की। हालांकि 2018 में वह अलग हो गई। तब से रेशमा शेट्टी अक्षय कुमार के काम की देखभाल कर रही हैं। उनके अलावा वह कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और कई अन्य प्रमुख सितारों का भी काम संभालती हैं।

LIVE TV