सुब्रमणयम स्वामी ने मोदी के ‘करीबी’ के खिलाफ खोला मोर्चा

सुब्रमणयम स्वामीनई दिल्‍ली| रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब भाजपा नेता सुब्रमणयम स्वामी ने प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहाकार अरविंद सुब्रमणयम को निशाने पर लिया है| स्वामी ने मांग की है कि अरविंद को तत्काल हटाया जाए|

बुधवार की सुबह-सुबह स्वामी ने ताबड़तोड़ ट्वीट करके अरविंद सुब्रमणयम की योग्यता और ईमानदारी पर सवाल खड़े किए हैं। स्वामी ने टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी दो साल पुरानी खबर का हवाला देते हुए कहा, ‘अरविंद ने आईपीएआर रेग्युलेंशस को लेकर अमेरिकी सरकार को भारत के खिलाफ कार्रवाई करने का सुझाव दिया था’।

मोदी के मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं अरविंद

अरविंद सुब्रमण्यम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं| बुधवार की सुबह स्वामी ने कई ट्वीट की झड़ी लगाते हुए कहा, “किसने यूएस कांग्रेस में 13/3/13 को अमेरिका की फार्मा कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए भारत के खिलाफ कार्रवाई का सुझाव दिया…. अरविंद सुब्रमणयम। उसे हटाओ।”

स्वामी ने नरसिम्हा राव नाम के एक ट्विटर हैंडल के एक ट्वीट को भी री ट्वीट किया| इसमें अरविंद सुब्रमणयम को जोकर बताते हुए उन पर गुजरात मॉडल की आलोचना और बीफ बैन पर बकवास करने का आरोप लगाया गया था| हालांकि अभी भाजपा की ओर से स्वामी के इन आरोपों पर कोई प्रति‌क्रिया नहीं दी है।

इससे पहले स्वामी ने आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के खिलाफ भी भारत के हितों से खेलने का आरोप लगाया था| उन्होनें कहा था कि राजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश में असहिष्‍णुता का मुद्दा उठाकर भारत का घोर अपमान किया है| उन्होंने इस मुद्दे पर राजन को शिकागो भेने की मांग तक कर डाली थी|

LIVE TV