सुब्रत रॉय को पैरोल मिली, चार हफ़्तों के लिए आयेंगे बाहर

नई दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय को पैरोल की मांग वाली याचिका स्वीकार कर ली है| उन्हें चार हफ्ते की पैरोल दी गयी है| सुप्रीम कोर्ट की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद सुब्रत राय करीब दो साल के बाद जेल से बाहर आएंगे|

हम आप को बता दें कि तिहाड़ जेल में बंद सहारा समूह के मुखिया सुब्रत रॉय की मां छवि राय का कल देर रात निधन हो गया था| वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं| छवि राय का जन्म बिहार के अररिया में हुआ था| उनके पार्थिव शरीर को सहारा शहर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है|

सुब्रत रॉय को पैरोल

सुब्रत रॉय को पैरोल

इसके चलते ही सुब्रत रॉय ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी पैरोल के लिए अर्जी दाखिल की थी| इसे स्वीकार करते हुए उन्हें चार हफ्ते की जेल से छुट्टी दे दी गई|

हम आप को बता दें की निवेशकों के पैसे न लौटने के एवज में सहारा प्रमुख सुब्रत राय पिछले दो सालों से तिहाड़ जेल में बंद थे|

LIVE TV