जानिए ऐसी कई बातें जो सुख-समृद्धि के लिए हैं ज़रूरी…

हम अपने घर को सजाने के लिए कई तरह की तस्वीरें लगाते हैं जो कई बार हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। अगर आप वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तस्वीर लगाएंगे तो इससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बढ़ेगा और घर में खुशहाली आएगी। मानसार और वास्तु मंडन ग्रंथ में वास्तु के अनुसार घर को सजाने में अच्छी चित्रकारी के बारे में बताया गया है। इसके ही अनुसार घर में हंस की तस्वीर लगाने से पैसों की कमी नहीं होती। आइए ऐसी ही तस्वीरों के बारें में जानते हैं, जिन्हें लगाने से अच्छा प्रभाव पड़ता है।

जानिए ऐसी कई बातें जो सुख-समृद्धि के लिए हैं ज़रूरी...

तस्वीरों का भी होता है प्रभाव

ये तस्वीरें डालतीं हैं सकारात्मक प्रभाव 
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में देवी-देवताओं के चित्रों को लगाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

फैमिली फोटो या दूसरे फोटोज घर में लगाना चाहिए इससे घर में नेगेटिविटी नहीं आती है। और घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है।
घर में समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से सकारात्मक उर्जा का संचार बढ़ता है।
घर की बैठक में हंस की बड़ी-सी तस्वीर लगाना अच्छा माना गया है इससे घर में पैसों की कमी नहीं होती।
पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगा हो। ऐसी तस्वीरों से विचारों में सकारात्मकता आती है और अत्मविश्वास बढ़ता है।
रसोईघर में फलों और सब्जियों के चित्र लगाने से घर में बरकत बनी रहेगी।

अपने सहपाठी से बात करना छात्रा को पड़ा इतना महंगा कि चली गयी जान…
इनका पड़ता है बुरा प्रभाव
घर में शेर, बाघ, बंदर, सांप, गिद्ध, कौआ, उल्लू, भालू, सियार, सूअर या मगरमच्छ जैसे हिंसक जानवरों की तस्वीरें लगाने से परिवार के लोगों का व्यवहार भी हिंसक हो जाता है। इससे परिवार में झगड़े होने लगते हैं।

महाभारत या किसी युद्ध की तस्वीर लगाने से परिवार के लोगों में मतभेद और झगड़े बढ़ने की संभावना रहती है।
घर में किसी भी समाधि या मकबरे की तस्वीर लगाने से मन में नकारात्मक भाव आने लगते हैं। जिससे आत्मबल कमजोर होने लगता है।
डूबती या लहरों में डगमगाती हुई नाव का फोटो लगाते से परिवार में तनाव बढ़ता है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
बहते हुए पानी, झरना या फिर फव्वारे की तस्वीर लगाने से धन की काफी फिजूलखर्ची होती है।

LIVE TV