सीतापुर में भी पांचवे अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस का हुआ आयोजन

REPORT-समी अहमद/सीतापुर

यूपी के सीतापुर में भी पांचवे अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया है। योग दिवस कार्यक्रम शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने शिरकत की। विश्व योग दिवस के मौके पर मेजर ध्यान चन्द्र स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने जिले के तमाम अधिकारियों नागरिकों के साथ योग किया।

योग दिवस

इस मौके पर सदर विधायक राकेश राठौर सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

विश्व योग दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि विश्व योग दिवस के अवसर पर सभी सीतापुर जनपद वासियों को बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। यही सबसे मैं अपील करने के लिए आया हूं।

ड्राइविंग के पहले ही दिन ये लड़का 500 फीट गहरी खाई में गिरा, बस में सवार 44 लोगों की मौत  

सब लोग अपने योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखें। मन को स्वस्थ रखें।

जब शरीर और मन स्वस्थ रहेगा। तब देश और प्रदेश में तेजी से विकास की प्रगति पर आगे बढ़ेगा और हमारा भारत एक नए भारत के रूप में निर्मित होकर पूरी दुनिया को चुनौती देने में सक्षम हो सकेगा।

LIVE TV