सीतापुर: दहेज लोभी नहीं लेकर आए बारात, रातभर इंतजार करती रही दुल्हन

सीतापुर: यूपी के सीतापुर जनपद से दहेज की मांग पूरी न होने पर एक बारात के न पहुंचने का मामला सामने आया। दुल्हन के घरवाले वहां रातभर बारात का इंतजार ही करते रह गए। मामले में पीड़ित लड़की के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पूरा मामला संदना थाना इलाके के सरोसा गांव से सामने आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गौतम की शादी दीपक गौतम के साथ तय हुई थी। दोनों का विवाह 14 जून को होना था। लड़की के घऱवाले बारात का इंतजार करते रह गए लेकिन बारात नहीं आई। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लड़की के पिता ने बताया कि लड़के वाले दहेज मांग रहे हैं औऱ मांग पूरी न होने पर वह बारात लेकर ही नहीं आए।

लड़की पक्ष का कहना है कि ऐन वक्त पर शादी टूटने से उन्हें काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थई। बारातियों के स्वागत के लिए कई खास इंतजाम भी किए गए थे। हलवाई की ओऱ से पूरा खाना भी बना लिया गया था। लेकिन ऐन वक्त पर बारात न आने से सब कुछ बर्बाद हो गया। लड़की पक्ष की मांग है कि दहेज लोभियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

LIVE TV