सियासी गरमी के बीच एमपी में बढ़ी ठंडी

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में चल रही हवाओं ने शुक्रवार को ठंड बढ़ा दी है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, शुक्रवार सुबह से चल रही हवाओं में घुली ठंडक ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम साफ होने से धूप खिली हुई है, जो ठंड से सुकून देने वाली है। खिली धूप के बीच हवाओं के झौंकों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ठंड का जोर और बढ़ने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10.4, ग्वालियर का 9.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

LIVE TV