देश से बाहर जाने से पहले दीपिका ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका माथा

सिद्धिविनायक मंदिरमुंबई : विन डीजल और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ट्रिपल एक्स – रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के मुंबई में प्रमोशन कार्यक्रम के बाद दीपिका ने समय निकाल कर सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। हॉलीवुड में शुरुआत कर रहीं दीपिका पदुकोण ने मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के बाद रात 1.30 बजे सिद्धिविनायक के दर्शन किए। सिद्धिविनायक मंदिर उस समय तक बंद हो चुका था, फिर भी दीपिका ने अपनी गाड़ी रुकवाकर मंदिर के बाहर से ही प्रार्थना की।

फिल्म ‘ट्रिपल एक्स – रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के मुंबई में हुए दो दिन के प्रमोशन में उनके साथ विन डीजल भी थे। भारत में प्रमोशन होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोशन करने के लिए देश से बाहर जाने से पहले दीपिका ने सिद्धिविनायक के दर्शन किए।

सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन

इस साल दीपिका की फिल्‍म ‘पद्मावती’ 17 नवंबर को रिलीज़ होगी। फिल्‍म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं।

फिल्म की कहानी ऐतिहासिक कहानी ओर बेस्ड है। रणवीर ने फिल्‍म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। दीपिका रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं। वहीं शाहिद कपूर रानी पद्मावती के पति राजा रतन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर

LIVE TV