भारत में भी बसा है छोटा सा अफ्रीका, जानिए कहां?

सिद्दी आदिवासीअहमदाबाद। आज भी भारत में हजारों आदिवासी जंगलों में रहते है। इनमे से बहुत से तो समय के साथ विकसित हो गए, लेकिन कुछ आज भी जंगलों में रहकर अपनी परंपरा आगे बढ़ा रहे है। तो आइए आज आपको ऐसी ही एक आदिवासी जनजाति “सिद्दी” के बारे में बताते है। सिद्दी आदिवासी दिखने में अफ्रीकी लगते है और बड़े ही दिलचस्प माने जाते है।

गुजरात सरकार ने भी गुजरात टूरिज्म के लिए बनी फिल्म “खुशबू गुजरात की” में सिद्दी आदिवासीयों के बारे में बताया है।

सिद्दी आदिवासी गुजरात के मशहूर ‘गिर’ जंगल के बीचों-बीच रहते है और इनके गांव को ‘गुजरात का अफ्रीका’ कहां जाता है।

इतिहासकारों के मुताबिक आज से लगभग 750 साल पहले जूनागढ़ के तत्कालीन नवाब अफ्रीका गए थे। उन्होंने वहां एक अफ्रीकी महिला से निकाह कर लिया और वो अपने साथ 100 गुलामों को भारत लेकर आई।

वहीं से धीरे-धीरे सिद्दी आदिवासीयों का समुदाय जूनागढ़ में विकसित हुआ। लेकिन कुछ समय बाद ये कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र में भी जाकर बस गए।

क्यों है खास?

सिद्दी आदिवासी शादी को लेकर बड़े सख्त होते हैं। सिद्दी केवल अपने समुदाय में ही शादी करते हैं। यहां तक की सिद्दी आदिवासी किसी भी हाल में दूसरे समुदायों में शामिल नहीं होते। यही कारण है कि सिद्दी आदिवासी आज भी दिखने में बिलकुल अफ्रीकी लगते है।

इतना ही नहीं आंकड़ों की माने तो मौजूदा समय भारत में सिद्दी समुदाय के 50 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं।

LIVE TV