सिंहस्थ कुंभ में संतों की हिंसक लीला, चार घायल

सिंहस्थ कुंभउज्जैन। मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान साधुओं में आपसी विवाद हो गया। यहां आह्वान अखाड़े के आंतरिक चुनाव में साधुओं के बीच झड़प हो गई। झड़प के दौरान फायरिंग भी हुई।

सिंहस्थ कुंभ में फायरिंग

जानकारी के अनुसार इस घटना में चार लोगों को गोलियां लगी हैं। वहीं गोलियों के अलावा साधु-संतों में झड़प के दौरान धारदार हथियार भी चले। झड़प में घायल हुए साधुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

21 मई को अगला शाही स्नान

उज्जैन में एक माह तक चलने वाले सिंहस्थ कुंभ के दौरान 10 स्नान तिथियां नियत की गईं हैं। इसमें तीन शाही स्नान एवं सात विशेष पर्व स्नान शामिल हैं। सिंहस्थ महाकुंभ में अभी तक दो ‘शाही स्नान’ एवं दो ‘विशेष पर्व स्नान’ हो चुके हैं। आने वाले दिनों में वृषभ संक्रांति पर्व 15 मई, मोहिनी एकादशी पर्व वैशाख शुक्ल ग्यारह 17 मई, प्रदोष पर्व शुक्ल तेरह 19 मई, नृसिंह जयंती पर्व वैशाख शुक्ल चौदह 20 मई को विशेष पर्व स्नान तथा वैशाख शुक्ल पन्द्रह 21 मई को शाही स्नान होगा।

LIVE TV