सिंहस्थ कुंभ पर फिर मंडरा रही बारिश की आफत

उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक अनुपम कश्यपी ने संवाददाताओं से कहा, “शुक्रवार को उज्जैन में दिन में तो धूप खिली है, मगर शाम के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके चलते 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। सिंहस्थ कुंभ में बारिश हो सकती है, साथ में बिजली भी गिर सकती है।”

सिंहस्थ कुंभ में बारिश

सिंहस्थ कुंभ में बारिश का असर

कश्यपी के अनुसार, “अरब सागर से नमी आ रही है। इसके चलते राज्य के अन्य हिस्सों के साथ ही उज्जैन में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।”

ज्ञात हो कि गुरुवार को आंधी के साथ हुई बारिश ने सिंहस्थ कुंभ में जमकर तबाही मचाई थी। चक्रवाती हवाओं की चपेट में आकर 700 से टेंट ढह गए थे। इस आपदा में सात लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसके चलते यहां की सारी व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है।

सिंहस्थ कुंभ में बारिश की अापदा के बाद राहत और बचाव का काम अभी भी चल रहा है|

गुरुवार को आया तूफान इतना तेज़ था कि मेले में लगे कई पंडाल गिर गए थे| अचानक पंडाल गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए थे| इस घटना में छह लोगों की मौत की खबर मिली थी| जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल थे| घायलों का पास के ही एक अस्पताल में इलाज़ चल रहा है| बाद में मरने वालों की संख्या सात हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए।

घटना स्टाल पर मौजूद लोगों की मानें तो इस तूफान के बाद भारी बारिश का पानी तेजी से कई पंडालों में घुस गया। इस कारण अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। सड़क पर पानी भरने से श्रद्धालुओं को बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। फिलहाल राहत और बचाव का काम चल रहा है।

LIVE TV