सिंधिया की Instagram ID हैक, कांग्रेस का वीडियो हुआ शेयर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इंस्टाग्राम आईडी शनिवार को हैक हो गई। करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट हैक रहा। हैकर ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर श्रेया अरोरा रख दिया। अकाउंट हैक करने के बाद एक वीडियो शेयर किया गया। ये वीडियो उस दौरान का था जब वह कांग्रेस में थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया की इंस्टाग्राम आईडी सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हैक की गई है। सिंधिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम श्रेया अरोरा रख दिया गया था। पुराना वीडियो भी पोस्ट किया था।

सिंधिया ने मार्च 2020 में भाजपा ज्वाइन की। उन्हें अगस्त 2021 में केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। तब भी उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। तब भी एक पुराना वीडियो पोस्ट हुआ था। इसी तरह पिछले साल जब उनका राज्यसभा में चुनाव हुआ तब भी उनके फेसबुक अकाउंट पर ऐसा ही कुछ हुआ था। इन वीडियो में सिंधिया भाजपा सरकार की कमियां गिनाते दिखाई दिए थे।  

LIVE TV