साढ़े ग्यारह लाख में नीलाम हुआ VIP नंबर 0001!

लखनऊ : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के ज़रिये वीआईपी नम्बरों की ऑनलाइन नीलामी शुरू हो चुकी है| जिसके बाद ये पहली बार हुआ कि किसी नंबर की इतनी बड़ी बोली लगी| ये अपने आप में एक रिकॉर्ड रहा है कि किसी नंबर की इतनी बड़ी बोली लगी वो भी 11,50,000|

इतनी बड़ी बोली लगाने वाली महिला हैं दीप्ति गौतम | उनका नंबर UP32 KR 0001 है जिसकी इतनी बड़ी लगायी है दीप्ति ने |

देखा जाये तो ऑनलाइन नीलामी की वजह से ही VIP नम्बरों के इतन ऊचें दाम गए हैं | 0001 नंबर का बेस प्राइज़ मात्र 15 हज़ार रुपए था लेकिन ये कीमत लगभग 80% तक बढ़ी और कीमत हो गयी 11,50,000 रुपए|

चुनावी मैदान : जारी हुई भाजपा की 21वीं लिस्ट , गोरखपुर से रविकिशन लड़ेगें चुनाव

ARTO संजय झा ने बताया कि ऑनलाइन नीलामी में कम से कम तीन लोगों के बीच बोली लगायी जाती है| उन्होंने कहा इस नंबर के अलावा 9 और नम्बरों को भी बड़ी कीमत मिली है|

इससे पहले 1.42 लाख लगी थी सबसे बड़ी कीमत| UP32 KM 0001 नंबर फ़रवरी में 1.42 लाख रुपए में ऑनलाइन नीलामी में बिका था जिसे शिवम नाम के व्यक्ति ने खरीदा था|

LIVE TV